धूप के अक्षर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धूप के अक्षर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 जुलाई 2022

प्रो. ऋषभदेव शर्मा की तपस्या का फल है 'धूप के अक्षर'






हैदराबाद।

प्रो. ऋषभदेव शर्मा की तपस्या का फल है 'धूप के अक्षर'

हैदराबाद।


भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रसिद्ध लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, खैरताबाद, हैदराबाद के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में 'धूप के अक्षर' का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह ग्रंथ प्रो. ऋषभदेव शर्मा की जीवन भर की तपस्या का फल है। उनकी इस तपस्या को दक्षिण भारत ने हृदय से स्वीकार किया है जिसके दर्शन उनके अभिनंदन समारोह में हो रहे हैं। वे डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा के प्रधान संपादकत्व में दो खंडों में प्रकाशित प्रो. ऋषभदेव शर्मा के सम्मान में लोकार्पित किए जाने वाले आयोजन में बोल रहे थे।

डॉ. निशंक ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भारतवर्ष को विश्वगुरु के पथ पर पुनः प्रतिष्ठित करने के लिए तेलुगु, तमिल, कन्नड, मलयालम, बंगला, मराठी, पंजाबी, असमी आदि सभी भाषाओं को सम्मिलित भूमिका निभानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रो. ऋषभदेव शर्मा हिंदी के माध्यम से सारी भारतीय भाषाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। यह कार्य हैदराबाद में हो रहा है जिस पर हम गर्व कर सकते हैं।


अभिनंदन समारोह का उद्घाटन शीर्षस्थ भारतीय लेखक प्रो. एन. गोपि ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो. शर्मा एक आदर्श अध्यापक और प्रख्यात लेखक ही नहीं है, बल्कि वे एक उत्तम मनुष्य भी हैं। दक्षिण में उनका आना भाषा और साहित्य के लिए एक वरदान जैसा है।


प्रो. ऋषभदेव शर्मा के अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व अधिष्ठाता प्रो.देवराज ने कहा हर एक को चारों दिशाओं की संस्कृति को आत्मसात करना होगा। साहित्य और संस्कृति में ही देश को जोड़ने की शक्ति निहित है। संस्कृति और साहित्य केवल पाखंड नहीं हैं। ये सबसे पहले व्यक्ति के भीतर जिज्ञासा जगाते हैं। सवाल करना असिखाते हैं और फिर उनका समाधान ढूँढ़ने की जज्बा पैदा करते हैं। हर तरह से व्यक्ति को प्रशिक्षित करते हैं।

अतिविशिष्ट अतिथि रूप में डॉ. पुष्पा खंडूरी (देहारदून) के साथ प्रो. गोपाल शर्मा, जसवीर राणा, डॉ. अहिल्या मिश्र, डॉ. वर्षा सोलंकी, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, पी. ओबय्या, जी. सेल्वराजन, एस. श्रीधर, प्रो. संजय एल मादार आदि मौजूद थे।

सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस बात को विशेष रूप से रेखांकित किया कि प्रो. ऋषभदेव शर्मा ने हैदराबाद, चेन्नै और एरणाकुलम आदि में रहते हुए जो कार्य किया उसका भाषायी और साहित्यिक महत्व ही नहीं है बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी है। उनका कार्य दक्षिणापथ और उत्तरापथ के मध्य संस्कृति सेतु का कार्य है।

आयोजन का संचालन 'धूप के अक्षर' ग्रंथ की प्रधान संपादक डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा ने किया। समारोह के प्रारंभ में कलापूर्ण सस्वर सरस्वती वंदना शुभ्रा मोहंता ने प्रस्तुत की। 'धूप के अक्षर' ग्रंथ के सहयोगी लेखकों को यह ग्रंथ भेंट भी किया गया।

इस समारोह में हैदराबाद के साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पद्मश्री एडलप्पली वेंकटेश्वर राव, विनीता शर्मा, वेणुगोपाल भट्टड, अजित गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, पवित्रा अग्रवाल, रामदास कृष्ण कामत, सुरेश गुगालिया, जी. परमेश्वर, डॉ. श्रीपूनम जोधपुरी, डॉ. जयप्रकाश नागला, डॉ. रियाजुल अंसारी, डॉ. बी. एल. मीणा, मुकुल जोशी, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, रवि वैद, डॉ. एस. राधा, सरिता सुराणा, वर्षा कुमारी, हुडगे नीरज, रूपा प्रभु, उत्तम प्रसाद, नीलम सिंह, नेक परवीन, संदीप कुमार, मुकुल जोशी, डॉ. कोकिला, एफ. एम. सलीम, डॉ. के. श्रीवल्ली, डॉ. बी. बालाजी, डॉ. करन सिंह ऊटवाल, वुल्ली कृष्णा राव, ए. जानकी, किशोर बाबु, रमाकांत, राधाकृष्ण मिरियाला, शीला बालाजी, समीक्षा शर्मा, डॉ. सुषमा देवी, सुनीता लुल्ला, प्रवीण प्रणव,, डॉ. गंगाधर वानोडे, डॉ. सी. एन. मुगुटकर, डॉ. रामा द्विवेदी, डॉ. संगीता शर्मा, प्रो. दुर्गेशनंदिनी, डॉ. रेखा शर्मा, चवाकुल रामकृष्णा राव, एम. सूर्यनरायन, नागराज, प्रवीण, केशवलु, जे. रामकृष्ण, मुरली, एम. शिवकुमार, नृपुतंगा सी. के., डॉ. के. चारुलता, जी, एकांबरेश्वरुडु, शैलेषा नंदूरकर, जाकिया परवीन, शेक जुबर अहमद, डॉ. गौसिया सुलताना, विकास कुमार आजाद, पल्लवी कुमारी, निशा देवी, डॉ. पठान रहीम खान, के. राजन्ना, डॉ. एस. तुलसीदेवी, डॉ. रजनी धारी, गीतिका कुम्मूरी, डॉ. गोरखनाथ तिवारी, डॉ. साहिरा बानू बी. बोरगल, डॉ. बिष्णु कुमार राय, डॉ. शक्ति कुमार द्विवेदी, डॉ. ए. जी. श्रीराम, हरदा राजेश कुमार, डॉ. संतोष विजय मुनेश्वर, काज़िम अहमद, अनिल लोखंडे और अनेक लोग अंडमान, दिल्ली, वर्धा, खतौली, नांदेड, कर्नाटक, चेन्नै, अहमदाबाद, बनारस से भी पधारे थे।






सोमवार, 27 जून 2022

ऋषभदेव शर्मा अभिनंदन ग्रंथ - "धूप के अक्षर" : सम्मिलित लेखक/ लेख





ऋषभदेव शर्मा अभिनंदन ग्रंथ - "धूप के अक्षर" 

 सम्मिलित लेखक/ लेख 

संख्या

लेखक

भाग

शीर्षक

1.       

योगेंद्रनाथ शर्मा अरुण

1,2

आशीर्वचन

2.       

  दिलीप सिंह

1,2

·        शुभाशंसा

·        धूप ने कविता लिखी है, गुनगुनाने के लिए

3.       

 गुर्रमकोंडा नीरजा 

1, 2

·        संपादकीय

·        संघर्ष और जिजीविषा की बुलंद आवाज

·        तेलुगु साहित्य से प्रेम का प्रतीक

·        साहित्य, संस्कृति और भाषा का मूल त्रिकोण

·        देश दुनिया के ‘सवाल’ और पत्रकारिता के ‘सरोकार’

·        सात समुद्र की मसि करूँ, गुरु गुण लिखा न जाय

4.       

 अनीता शुक्ला

1, 2

तेवरी काव्यांदोलन के पुरोधा

5.       

 प्रतिभा मुदलियार

1

मुझे पंख दोगे?

6.       

 डॉली

1

स्त्री प्रश्न: सशक्तीकरण से मानवाधिकार तक

7.       

 शीला बालाजी

1

स्त्री और बच्चे : मानवाधिकार चेतना

8.       

 बी. बालाजी

1

·        अनुवाद अध्ययन : संस्कृति सेतु का निर्माण

·        कविता के समुद्र में लोक का आकाश

9.       

 मंजु शर्मा

1

लोकतांत्रिक चेतना और सजग नागरिकता

10.    

 समीक्षा शर्मा

2

प्यार से भरी पवित्र आत्मा

11.    

 संजय एल. मादार

1

किसान प्रश्न : पीड़ा से राजनीति तक

12.    

 विजेंद्र प्रताप सिंह

1

इतनी सारी मौत, आदमी अकेला

13.    

 अनुपमा तिवारी

1

विमर्शों का नया आयाम

14.    

 हुड़गे नीरज

1

हेलो मनुष्य! हरित विमर्श 

15.    

 शशि राय

1

अमृत फल उगाने वाला कवि

16.    

 सुषमा देवी

1

सूझहिं राम चरित मनि मानिक

17.    

 प्रेमचंद्र जैन

1

‘तरकश’ के तीर

18.    

 कविता वाचक्नवी

1

समकाल की सनद 

19.    

 चंद्रमौलेश्वर प्रसाद

1

सत्य की लेकर लुकाठी वह खड़ा बाजार में

20.    

एसए सूर्यनारायण वर्मा

1

कर्मेषणा एवं दुर्लभ संवेदनशीलता की कविता

21.    

 कैलाशचंद्र भाटिया

1

जन-सम्मुखी कविता के तेवर

22.    

 रामजी सिंह ‘उदयन’

1

एक विद्रोह की मंगल-भूमि

23.    

 प्रमीला के. पी.

1

एक कवि है यहाँ - स्त्रीपक्षीय

24.    

 देवराज

1 , 2

·       कविता के लिए

·       कल धमाके में मरा जो, कौन था

·       कविता में मनुष्यता की स्वतंत्रता की परख

·       समकाल में कविता

·       हिंदी भाषा और उसके समाज की परख

·       विश्लेषक और रचनाकार का संश्लेष 

·       जीवन धारा बहे निरंतर

25.    

 एन. लक्ष्मी प्रिया 

1

धूप ने कविता लिखी है : एक विश्लेषण

26.    

 जगमल सिंह

1

दो दशकों की काव्य यात्रा

27.    

 गोपाल शर्मा

1, 2

·        सरसता, एकता और बंधुता के लिए भारतीय साहित्य

·        शब्दहीन का बेमिसाल सफर

·        हिंदी में वैश्विक

28.    

 एम. वेंकटेश्वर

1

·     हिंदी भाषा : इतिहास और अनुप्रयोग

·     कथा-साहित्य के प्रति विशेष शोधपरख दृष्टि 

29.    

 परमान सिंह

1

हिंदी भाषा की विकास यात्रा : विविध सोपान

30.    

 प्रवीण प्रणव

1, 2 

·        हम हैं बिलोकना चाहते जिस तरु को फूला-फला 

·        तू न समझेगा सियासत, अब टू नादान है

·        आज की रात बचेंगे, तो सहर देखेंगे

·        दीवानों की बस्ती में उम्मीदों का रोशनदान  

31.    

 योगेंद्रनाथ मिश्र

1

एक रिश्ता : मिठास और परेशानी का

32.    

 निर्मला एस. मौर्य

1, 2  

·       संपादकीय टिप्पणियों में सच से वार्तालाप

·       सहज अनुभूति का सौंदर्य

33.    

 वेदप्रकाश अमिताभ

1

समकालीन चुनौतियों और विडंबना से मुठभेड़

34.    

 चंदन कुमारी

1, 2

·     नहीं, मैं गुड़िया नहीं

·     पत्रकारिता के लोकतांत्रिक सरोकार

·     गँवई मन का कवि 

35.    

 संजीव कुमार

2

एक भेंट जो गंतव्य तक ले गई

36.    

 अंतरिक्ष सैनी

2

जीवन संघर्ष का राज़दार यार

37.    

 पवन कुमार ‘पवन’

2

कविताओं को जिया भी है

38.    

 जसवीर राणा

2

धूप के विकिरण से पिंडुरियों के धोवन तक 

39.    

 दिनेश प्रताप तोमर

2

यारों के यार

40.    

 अहिल्या मिश्र

2

शाश्वत क्षणों के हस्ताक्षर 

41.    

 आशा मिश्रा ‘मुक्ता’

2

आशावादिता के आधार-स्तंभ

42.    

 करन सिंह ऊटवाल

2

लघु गुरु

43.    

 पी. राधिका

2

सूरज में चंद्रमा की शीतलता

44.    

 वर्षा सोलंकी

2

मानवीय संवेदनाओं की ईश्वरी वरदान

45.    

 रामनिवास साहू

2

हिंदी का पारस मणि दक्षिण भारत में

46.    

 रेखा अग्रवाल

2

स्नेह और प्रेरणा के स्रोत

47.    

 सैयद मासूम रज़ा

2

जीवन को सिंचित करता अमृत कलश

48.    

 अमन कुमार त्यागी

2

नैतिकता, इंसानियत और सादगी

49.    

 चंद्रप्रताप सिंह

2

बंदउँ गुरु पद पदुम परागा 

50.    

 पवित्रा अग्रवाल

2

खुशबू नेचुरल विद्वत्ता की

51.    

लक्ष्मी नारायण अग्रवाल

2

गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्श

52.    

 गिरिजा रानी खन्ना

2

सौभाग्य की बात

53.    

 विनीता कृष्णा

2

गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है 

54.    

 सुपर्णा मुखर्जी

2

चातक की तृष्णा : रोहिणी का जल

55.    

शिवकुमार राजौरिया

2

बिल्कुल कछुए की तरह

56.    

 अवधेश कुमार सिन्हा  

2

काव्य में मिथक : प्रयोग की प्रासंगिकता

57.    

 राकेश कुमार शर्मा

 2

वैचारिक प्रगल्भता और संघर्षप्रियता

58.    

 ज्ञानचंद मर्मज्ञ

2

युग चेतना के वशिष्ठ

59.    

  संगीता शर्मा      

2

असंतोष और आक्रोश से विद्रोह और क्रांति तक

60.    

बालशौरि रेड्डी

1

दो दशकों की कविता स्रवंती का अवगाहन