इण्डिया काइन्डनेस मूवमेंट हैदराबाद एवं कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दि. 29 सितंबर 2013 को श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस में सम्मान एवं काव्य-संध्या का आयोजन संपन्न हुआ | यह काव्य-संध्या डॉ.अजीत गुप्ता (भारत विकास परिषद्, राष्ट्रीय चैयरमेन: महिला सहभागिता) के सम्मान में रखी गई |

तनुजा व्यास ने उपस्थित सभा का स्वागत किया | संपत देवी मुरारका ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की | डॉ.ऋषभदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान एवं काव्य-संध्या में संपत देवी मुरारका ने मुख्य अतिथि डॉ.अजीत गुप्ता का परिचय देते हुए कहा कि डॉ. गुप्ता जी से साहित्यिक कार्यक्रम में भोपाल में भेंट हुई थी तथा महिला साहित्यकार के नाते लेखन क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की |

प्रो.शुभदा वांजपे ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छा रहा | आपने मेरा सम्मान किया उसके प्रति धन्यवाद |

तनुजा व्यास के संचालन में विनीता शर्मा, जी.नीरजा, पवित्रा अग्रवाल, संपत देवी मुरारका, डॉ.अहिल्या मिश्र, सुषमा वैद, सरिता सुराणा जैन, हेमलता शर्मा, लता व्यास, पुष्पा वर्मा, सुरेश जैन,तनुजा व्यास, लीला बजाज, रत्नमाला साबू, डॉ.अजीत गुप्ता, प्रो.सुभदा वांजपे, प्रिया गर्ग, आनिया अग्रवाल ने गीत, कविता, गजल, मुक्तक, लघुकथा सुनाकर सभी की तालियाँ बटोरी | डॉ.ऋषभदेव शर्मा ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया |
इस अवसर पर राजेश मुरारका, वी.कृष्णा राव, श्रीसाहिती, श्री विनोद कुमार अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, सीता अग्रवाल गीता अग्रवाल, श्रीनिवास माहेश्वरी,आशा माहेश्वरी, सरोज शर्मा, सन्नी गर्ग, भूपेंद्र मिश्र, सी.एम. दयानंद भी उपस्थित थें | प्रिया गर्ग के धन्यवाद के साथ गोष्ठी का समापन हुआ |
- संपत देवी मुरारका, अध्यक्षा, इण्डिया काईन्डनेस मूवमेंट,हैदराबाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें