शुक्रवार, 31 अक्तूबर 2014

गोइन्का हिंदी तेलुगु अनुवाद पुरस्कार 2015 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित


हैदराबाद, 31 अक्तूबर, 2014. कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्यामसुन्दर गोइन्का ने एक विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि तेलुगु भाषी साहित्यकारों के लिए वर्ष 2015 के लिए "गीतादेवी गोइन्का हिंदी तेलुगु अनुवाद पुरस्कार" की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं।

तेलुगु भाषी हिंदी साहित्यकार जिनकी पिछले 10 वर्षों में तेलुगु से हिंदी में तथा हिंदी से तेलुगु में अनुवादित कृति प्रकाशित हुई है, वे उपरोक्त पुरस्कार में भाग ले सकते हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत 31000/- (इकतीस हजार रुपये) नगद के साथ एक विशेष समारोह में शाल, स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया है कि नवोदित तेलुगु-भाषी हिंदी साहित्यकारों के लिए (जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है) हिंदी में लिखी गयी पुस्तक प्रकाशन के लिए 15000/- रुपये तक के सहयोग/पुरस्कार के लिए "डॉ. विजयराघव रेड्डी युवा साहित्यकार पुरस्कार" देकर प्रोत्साहित किया जायेगा। युवा साहित्यकार जिनकी उम्र 35 वर्ष तक है तथा जिनकी कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, वे इस पुरस्कार में भाग ले सकते हैं। उन्हें अपनी अप्रकाशित पुस्तक की चार पांडुलिपियां, आयु प्रमाण-पत्र व फोटो के साथ प्रस्ताव-पत्र भरकर भेजना होगा।

दोनों तरह की प्रविष्टियां मिलने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2015 है।

नियमावली एवं प्रस्ताव-पत्र या अधिक जानकारी के लिए कमला गोइन्का फाउण्डेशन, नंबर-6, के.एच.बी. इंडस्ट्रियल एरिया, दूसरा क्रॉस यलहंका न्यू टाउन, बैंगलोर-560064. दूरभाष : 080-28567755, 32005502 or Email : kgf@gogoindia.com पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें