बुधवार, 1 जून 2022

शोधादर्श पत्रिका के "पीड़ा के गीतकार:रामावतार त्यागी विशेषांक" का विमोचन




नजीबाबाद (1 जून, 2022)। 

आज शोधादर्श शोध पत्रिका  परिवार की ओर से शिक्षक महेशबल शर्मा की अध्यक्षता एवं आलोक त्यागी के संचालन में रश्मि अग्रवाल के आवास पर मक्खन मुरादाबादी के अतिथि संपादन में प्रकाशित पत्रिका शोधादर्श (पीड़ा के गीतकार रामवतार त्यागी विशेषांक) का विमोचन संपन्न हुआ। जिसमें आनंद विभोर यादव जी, डॉक्टर मृदुला त्यागी , डॉक्टर वी के अग्रवाल, सौरभ भारद्वाज, अक्षी त्यागी, तन्मय त्यागी आदि उपस्थित रहे।

विमोचन समारोह में रश्मि अग्रवाल ने बताया कि यह अंक विगत दो सालों से तैयार हो रहा था जो अब पूरा हुआ है। संपादक अमन त्यागी ने बताया कि महान गीतकार रामवतार त्यागी पर जानकारी का नितांत अभाव था, जानकारियों को जुटाना बड़ी चुनौती थी किंतु कार्य संपन्न हुआ। यह अंक कैसा बना है यह तो आलोचक ही बताएंगे। पत्रिका का आवरण बनाने वाली डॉक्टर मृदुला त्यागी ने बताया कि मेरे लिए यह आवरण तैयार करना हर्ष की बात थी। विमोचन समारोह की अध्यक्षता कर रहे महेशबाल शर्मा ने कहा कि शोधादार्श पत्रिका शोध के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पत्रिका अपने नामानुरूप कार्य कर रही है। आशा है यह पत्रिका नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

प्रस्तुति 
- अमन कुमार त्यागी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें